Wednesday, March 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ मोबाइल नहीं देने पर गोली मारी,युवती जख्मी,देर रात सनसनी

मोबाइल नहीं देने पर गोली मारी,युवती जख्मी,देर रात सनसनी


रायपुर(खटपट न्यूज़)। राजधानी के निजी FITB कैफे के बाहर देर रात गोली चल गई. घटना में एक युवती घायल हुई है. आपसी विवाद में युवक गोली चलाकर फरार हो गया. मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दिये हैं. आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है.

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. महावीर नगर निवासी रितिका इशरानी और उसकी सहेली डिनर के लिए अपने स्कूटी में जा रहे थे रात्रि लगभग 9:30 बजे FITB कैफे जाने वाले रास्ते में सूनसान स्थान पर 2 अज्ञात युवको को देखकर दोनों लड़कियां रुक गई. दोनों युवक इनके पास आकर मोबाइल मांगने लगे. रितिका की सहेली आगे जा कर छुप गई. रितिका द्वारा मोबाइल न देने पर युवक अपने पास रखे कट्टानुमा हथियार से फायर कर दिया.रितिका के हाथ मे चोट आई है. उसके बाद उसका मोबाइल और ईयर फोन छीन कर भाग गए. रितिका को इलाज के लिए वी केयर हॉस्पिटल भेजा गया है. रितिका की स्थिति खतरे से बाहर है।

Advertisement Carousel