Monday, September 14, 2026
Home कोरबा श्री रामदेव पीर उत्सव 21 सितंबर को, नव निर्वाचित कार्यसमिति का होगा...

श्री रामदेव पीर उत्सव 21 सितंबर को, नव निर्वाचित कार्यसमिति का होगा शपथ-ग्रहण

कोरबा। श्री गुजराती समाज एवं श्री जलाराम सेवा समिति, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में 21 सितंबर को श्री रामदेव पीर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम श्री जलाराम मंदिर, डी.डी.एम. रोड, कोरबा में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा।

उत्सव के तहत प्रातः 10 बजे से पूजा एवं स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पंडित उमाशंकर शास्त्री (पराशक्ती ज्योतिष पीठम्, निहारिका) के द्वारा संपन्न कराया जाएगा। शाम 4 बजे से 6.30 बजे तक नागपुर के भजन गायक सुमित शर्मा की भजन संध्या होगी। इसके बाद शाम 6.45 बजे संध्या आरती होगी।

आरती के पश्चात आयोजित समारोह में श्री गुजराती समाज की नव निर्वाचित कार्यसमिति का शपथ-ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे। अध्यक्षता नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी सिंह राजपूत करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में निगम सभापति नूतन सिंह राजपूत एवं जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर रात्रि 8.30 बजे से 10 बजे तक भोजन-प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने समाज के सदस्यों सहित आमजनों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर उत्सव की शोभा बढ़ाने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisement Carousel