रायपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एक बड़ा निर्णय लिया गया है। राजधानी से खबर है कि रोजगार सहायकों का मानदेय रु 5000/ 6000 को कलेक्टर दर रुपए 9540 किया जाएगा। इनके सेवा शर्तों से संबंधित मांगो पर निर्णय राज्य स्तरीय गठित समिति के प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद लिया जाएगा। गौरतलब है कि मनरेगा कर्मी काफी लंबे समय से अपने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इनकी मांगों के संदर्भ में निर्णय लिये जाने के बाद उम्मीद है कि हड़ताल खत्म हो जाएगी।
बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत...
कोरबा - बालकोनगर। बच्चों के बेहतर बचपन और स्वस्थ भविष्य की नींव प्रारंभिक शिक्षा, उचित पोषण और सकारात्मक परिवेश से तैयार होती है। इसी...
















