Thursday, June 11, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में हज यात्रियों की सुविधाओं की केन्द्रीय मंत्री ने की सराहना

छत्तीसगढ़ में हज यात्रियों की सुविधाओं की केन्द्रीय मंत्री ने की सराहना

रायपुर, (खटपट न्यूज)।केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी की अध्यक्षता में मुम्बई हज हाऊस में हज 2022 के इंतेज़ामिया व खुद्दाम उल हुज्जाज की ट्रेनिंग के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य हज समिति द्वारा प्रदेश के हज यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी द्वारा सराहना की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहम्मद असलम खान और कार्यपालन अधिकारी सचिव श्री साजिद मेमन शामिल हुए। इस अवसर पर हज-2022 के लिए किये जा रहे इन्तेज़ामो पर विस्तृत चर्चा कर व्यवस्थाआंे का निर्धारण किया गया। कार्यक्रम में हज समिति ऑफ इंडिया के चेयरमैन और मेंबर, सीईओ उपस्थिति थे।

Advertisement Carousel