Thursday, June 11, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने बिहारपुर पुलिस थाना का किया निरीक्षण, परिसर में बरगद के...

मुख्यमंत्री ने बिहारपुर पुलिस थाना का किया निरीक्षण, परिसर में बरगद के पौधे का किया रोपण

 

रायपुर, (खटपट न्यूज)।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के चौथे दिन सूरजपुर जिले के बिहारपुर पहुंचे। श्री बघेल ने पुलिस थाना बिहारपुर पहुंचकर थाना का निरीक्षण कर कार्य-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान थाना अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के मुस्तैदी से कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर पुलिस थाना परिसर में बरगद के पौधे का रोपण किया। इस मौके पर जिले के पुलिस अधीक्षक सहित थाना प्रभारी, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

Advertisement Carousel