Thursday, June 11, 2026
Home छत्तीसगढ़ बघेल बहुत बने हे,आज तुरन्त मोर काम हो गे हे, कहते हुए...

बघेल बहुत बने हे,आज तुरन्त मोर काम हो गे हे, कहते हुए बुजुर्ग महिला ने सीएम को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री के निर्देश पर डौरा में आयोजित चौपाल में कबिलासो का तत्काल बना राशन कार्ड

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा अभी तुरन्त बनाइये राशन कार्ड

रायपुर, (खटपट न्यूज)।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आज डौरा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला कबिलासो उस वक्त भावुक हो गईं जब उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभी इसी वक्त बुजुर्ग महिला का राशन कार्ड बनाकर दीजिये ।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा अभी तुरन्त बनाइये राशन कार्ड

भावुक हो गईं जब उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभी इसी वक्त बुजुर्ग महिला का राशन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आधे घँटे के भीतर ही महिला का राशनकार्ड बन गया । मुख्यमंत्री ने राशनकार्ड देते हुए बुजुर्ग महिला से पूछा अब तो खुश हो दाई । मुख्यमंत्री के इतना कहते ही कबिलासो भावुक हो उठी और उनके दोनों हाथ आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री के सर पर रख दिये । मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता देखते ही चौपाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी ।

Advertisement Carousel