Wednesday, April 1, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुआवजा वितरण में देरी से भड़के सीएम, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड करने...

मुआवजा वितरण में देरी से भड़के सीएम, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड करने का दिया आदेश

रायपु र (खटपट न्यूज)। विधानसभा दौरे पर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दौरे के दूसरे दिन भी कड़े तेवर दिखाए। पहले दिन कुसमी नगर पंचायत के सीएमओ को सस्पेंड करने के बाद, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सनावल एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया। इंजीनियर पर कन्हार अंतर्राज्यीय सिंचाई परियोजना में लापरवाही बरतने का आरोप था। जल संसाधन विभाग के ईई उमाशंकर राम को मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री को आज दौरे के दौरान सिंचाई परियोजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। मुआवजा वितरण में देरी और समय पर व्यवस्थापन ना होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए ईई को तत्काल प्रभाव ससस्पेंड करने का आदेश दिया।

Advertisement Carousel