Wednesday, April 1, 2026
Home छत्तीसगढ़ सस्पेन्ड:नाम कटने पर सीएम ने कुसमी के CMO को किया निलंबित….

सस्पेन्ड:नाम कटने पर सीएम ने कुसमी के CMO को किया निलंबित….

रायपुर(खटपट न्यूज़)। आज से विधानसभा क्षेत्रों के आकस्मिक दौरे पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।उन्होंने बुधवार को ग्राम कुसमी में अपना उड़न खटोला उतारा। यहां उन्होंने आम जनता के बीच पहुंचने के साथ ही तत्काल कार्रवाई कर संदेश भी दिया कि तमाम निर्देशों के बाद भी अगर बात नहीं सुनी जाएगी तो कार्यवाही में तनिक भी देर नहीं लगेगी।
मुख्यमंत्री ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कुसमी का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने खुद चावल तौलकर हितग्राही को राशन दिया। हितग्राहियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात कर राशन से संबंधित जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राशन दुकान का स्टाक रजिस्टर चेक किया और राशन के स्टाक की ली जानकारी। हितग्राहियों से राशन की दर के बारे में पूछा।
इस दौरान शशिकला नाम की महिला ने गरीबी रेखा से नाम कटने की मुख्यमंत्री श्री बघेल से शिकायत की। राशन कार्ड के लिए महिला भटक रही महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने कुसमी नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सस्पेंड करने के निर्देश मौके से दिए।

*

Advertisement Carousel