Wednesday, April 1, 2026
Home छत्तीसगढ़ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने किया...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

:

रायपुर (खटपट न्यूज)।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद और भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. जाकिर हुसैन की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. जाकिर हुसैन के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि  डॉ. हुसैन बेहद अनुशासन प्रिय व्यक्ति थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने बिहार के राज्यपाल, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के पद को सुशोभित किया। वे भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बने। उन्होेंने शैक्षिक सुधार पर बल दिया और कई आंदोलनों से सक्रिय रूप से जुडे़। डॉ. हुसैन भारत में आधुनिक शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया।

Advertisement Carousel