
कोरबा (खटपट न्यूज)। पीएचई के रिटायर्ड सहायक अभियंता प्रमोद पटवर्धन(67) का गुरुवार की शाम सात बजे निधन हो गया।वे सेवानिवृत्त सिंचाई कर्मी वंदना पटवर्धन के पति व पीयूष पटवर्धन के पिता थे।अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए है।उनकी अंतिम यात्रा पोस्ट ऑफिस के पीछे स्थित विवेकानंद नगर आवास क्रमांक एमआईजी 2/ 1 से शुक्रवार की सुबह 9 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम जाएगी। स्व पटवर्धन एक अच्छे लेखक होने के साथ साथ सदैव सेवाभावी कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़ चढ़ कर देते थे।















