Wednesday, September 23, 2026
Home जांजगीर-चांपा न मांग भरी और न साथ निभाया करता रहा बलात्कार -पीड़िता की...

न मांग भरी और न साथ निभाया करता रहा बलात्कार -पीड़िता की व्यथा सुन पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

जांजगीर-चांपा. जिला जांजगीर-चांपा के पंतोरा में एक नाबालिग युवती के परिजनों ने अनुराग बंजारे के खिलाफ अपहरण करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस युवक व नाबालिग की तलाश में जुट गई थी। पंतोरा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग युवती को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी अनुराग बंजारे के कब्जे से मुक्त हुई नाबालिग ने पुलिस को बताया कि अनुराग बंजारे ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया है।

Advertisement Carousel