Tuesday, September 22, 2026
Home कोरबा अग्रसेन कन्या कॉलेज में चोरी,हो रही छानबीन

अग्रसेन कन्या कॉलेज में चोरी,हो रही छानबीन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दर्री रोड में संचालित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दरम्यानी रात चोरी की वारदात हो गई। चोरी की सूचना महाविद्यालय स्टाफ की ओर से दिए जाने पर टीआई रामेंद्र सिंह मातहतों के साथ घटनास्थल पहुंचे। चोरों ने प्राचार्य के कक्ष से लैपटॉप व अन्य कक्ष से टेबलेट सहित कुछ और सामानों की चोरी किया है। चोरों ने भागने के लिए कॉलेज के पीछे के रास्ते का उपयोग किया। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस ने अपने मुखबिर सक्रिय कर दिए हैं वहीं खोजी डॉग बाघा की भी मदद ली गई है। मामले में चोरों की धरपकड़ के लिए टीआई के नेतृत्व में प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement Carousel