Wednesday, April 1, 2026
Home बिलासपुर वेट-पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में एसईसीएल की महिला टीम ने जीते 5 पदक

वेट-पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में एसईसीएल की महिला टीम ने जीते 5 पदक

बिलासपुर (खटपट न्यूज)। कोलकाता में आयोजित कोल इण्डिया अंतर कम्पनी वेट लिफ्टिंग/पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में महिला वर्ग में एसईसीएल को विभिन्न कटेगरी में पांच पदक प्राप्त हुए हैं। 52 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक – जानकी सिंह डीईओ जमुना कोतमा, 47 किग्रा वर्ग में रुक्मणी जनरल मज़दूर जमुना कोतमा को रजत, मिनी देवी क्रशर ऑपरेटर भटगाँव को 65 किग्रा वर्ग में रजत, भटगांव क्षेत्र की ही मन कुँवर कारपेंटर हेल्पर को 57 किग्रा वर्ग में रजत। हसदेव क्षेत्र की पूजा सिंह को 65 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक मिला है।

Advertisement Carousel