Wednesday, April 1, 2026
Home कोरबा वृद्ध मां के साथ आमरण अनशन करेगा बेटा,नाकाबंदी की भी चेतावनी

वृद्ध मां के साथ आमरण अनशन करेगा बेटा,नाकाबंदी की भी चेतावनी


20 साल पहले सड़क में गई जमीन का मुआवजा और नौकरी आज तक नहीं मिला

कोरबा(खटपट न्यूज़)। सड़क निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण कर लेने के बाद एवज में मुआवजा और नौकरी 20 साल बाद भी नहीं मिलने से पीड़ित परिवार ने आमरण अनशन करने अथवा नाकाबंदी की सूचना प्रशासन को दी है।

कोरबा एसडीएम के नाम सौंपे पत्र में बालको थाना क्षेत्र के ग्राम रूमगरा पॉलिटेक्नीक कॉलेज रोड, नंद बाग के पास रहने वाले सौरेश भट्टाचार्य पिता स्व. एस सी भट्टाचार्य ने बताया है कि उसके परिवार की खसरा नंबर 494/2 रकबा 0.13/0053 हे. जमीन में से 3 डिसमिल जमीन रूमगरा-बालको मुख्य मार्ग निर्माण के दौरान शासन द्वारा अधिग्रहित की गई थी। इसके एवज में मुआवजा व नौकरी मिलने के आश्वासन पर उसके परिवार ने जमीन अधिग्रहण की सहमति दी थी लेकिन लगभग 20 वर्षों से लगातार प्रयास करने के बाद भी आज तक ये दोनों नहीं मिल सके हैं। 70 वर्षीय वृद्ध मां मणिमाला भट्टाचार्य के साथ रह रहे सौरेश ने कोरबा एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए 15 दिवस के भीतर मुआवजा व नौकरी न मिलने पर वृद्ध मां के साथ किसी भी समय आमरण अनशन या सड़क पर नाकाबंदी करने की मजबूरी जाहिर की है।

Advertisement Carousel