Wednesday, April 1, 2026
Home कोरबा कोरबा:पण्डो आदिवासी महिला की हत्या,पति ही निकला हत्यारा,यह थी वजह…

कोरबा:पण्डो आदिवासी महिला की हत्या,पति ही निकला हत्यारा,यह थी वजह…

कोरबा(खटपट न्यूज़)। महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 23.04.2022 को सूचक-श्रीमति बिंदा बाई पति चैतराम पण्डो, उम्र 22 वर्ष, साकिन रामाकछार, टिटोरी, हाल पता हिरवाडोली चौकी चैतमा थाना पाली जिला कोरबा को बुधवार सिंह ने बताया कि बिंदाबाई की मां समारिन बाई की तबियत बहुत खराब है। तब हिरवाडोली घर आकर देखी कि मां समारिन बाई की मृत्यु हो चुकी थी। बेटी द्वारा पिता धनीराम से पूछने पर बताया कि 22.04.2022 को दोपहर 12 बजे पति-पत्नी के मध्य विवाद होने पर डंडा से मारपीट किया था। रात्रि करीब 12 बजे समारिन बाई को अचानक सिर, सीना में दर्द होने से मृत्यु हो गई। उस समय हार्ट अटैक आने के कारण मौत होने की बात बताकर गुमराह किया गया किन्तु मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। इधर सूचना उपरांत पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही किए जाने पर आरोपी धनी राम पण्डो द्वारा पत्नी समारिन बाई का हत्या करना पाए जाने से धारा 302 भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

मृतका

घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुये तत्काल चौकी प्रभारी चैतमा निरीक्षक नारायण प्रसाद लहरे को आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। मार्गदर्शन में मृतिका समारिन बाई के पति आरोपी धनीराम पण्डो पिता मोहर साय उम्र 45 वर्ष, साकिन हिरवाडोली, चौकी चैतमा को धारा 302 भादवि. के तहत आज 24.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस तरह थाना पाली एंव चैतमा पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
इस प्रकरण में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक अनिल पटेल, चौकी प्रभारी निरीक्षक एन०पी०लहरे, आरक्षक निरंजन कंवर,रामशंकर भैना,शैलेन्द्र तंवर, प्रेम सिंह, तेज प्रकाश अजय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisement Carousel