Wednesday, April 1, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा दिवस की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश और प्रदेश की सेवा में समर्पित सभी सिविल सेवकों एवं उनके परिजनों को सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि सिविल सेवकों के माध्यम से सरकार नीतियों और कार्यक्रमों का संचालन सुचारू रूप से कर पाती है। 
सिविल सेवा दिवस लोक सेवकों को बदलते समय की चुनौतियों के साथ भविष्य के लिए आत्मचिन्तन को प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नागरिक सेवा के अधिकारियों ने कोरोना संकट की इस मुश्किल घड़ी में जिस समर्पण और सेवाभाव से काम किया है वह बेहद प्रशंसनीय है।

Advertisement Carousel