Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा केदारनाथ हुए भाजपा के, संगठन को मजबूत बनाने संकल्प लिया

केदारनाथ हुए भाजपा के, संगठन को मजबूत बनाने संकल्प लिया

समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल हुए भाजपा में शामिल, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी रहे उपस्थित

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा के समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल (संचालक तुलसी एजेंसीTVS) अपने साथियों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गए । केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की उपस्थिती में उन्होने सदस्यता प्राप्त की। श्री चौबे ने भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल होना बताया। समाजसेवा के क्षेत्र में वैसे भी श्री अग्रवाल अग्रणी भूमिका निभाते है। श्री अग्रवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, वरिष्ठ नेता व रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व महापौर जोगेश लांबा, वरिष्ठ नेत्री पूर्व महापौर सुश्री श्याम कंवर, ज्योतिनंद दुबे, गोपाल मोदी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement Carousel