Wednesday, September 23, 2026
Home कोरबा साहब ! जरा ध्यान दीजिए,4 वर्षों से अधूरा पड़ा है स्कूल भवन...

साहब ! जरा ध्यान दीजिए,4 वर्षों से अधूरा पड़ा है स्कूल भवन निर्माण

कोरबा(खटपट न्यूज़)।कोरबा विकासखण्ड के फुलसरी में नवीन हाई स्कूल भवन लगभग चार वर्ष से आधा अधूरा पड़ा है। भवन का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी के अधीनस्थ कार्य कराया जा है व रायपुर के एक ठेकेदार को टेंडर मिला है। ठेकेदार की मनमानी के कारण स्कूल भवन का निर्माण चार वर्ष से अधूरा है। डोर लेबल तक कार्य हो चुका है वहीं शाला का संचालन पूर्व माध्यमिक शाला के कक्ष में चल रहा है जिसके कारण पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ठेकेदार द्वारा शासकीय विद्यालय भवन का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि फुलसरी में वर्ष 2017 में नवीन हाई स्कूल भवन निर्माण के लिए नींव खोदा गया था तब दिखावे के लिये विभाग ने निर्माण कार्य शुरू किया था। इसके कुछ माह बाद से ही यह निर्माण कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है जो आज तक पूर्ण नही हो पाया और जिस गति से कार्य चल रहा है ऐसे में तो यह लग रहा है भवन निर्माण कार्य जल्द पूर्ण नही हो पायेगा।

Advertisement Carousel