Wednesday, April 1, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा बैठक में कहा- सतरेंगा व गंगरेल डेम...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समीक्षा बैठक में कहा- सतरेंगा व गंगरेल डेम में पयर्टकों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

स्थानीय कलाकार करेंगे सरकारी योजनाओं का प्रचार

रायपुर (खटपट न्यूज)। सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार अब स्थानीय कलाकार करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान इस बात के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री इन दिनों विभागवार समीक्षा बैठकें ले रहे हैं। इससे पहले कल नगरीय निकाय विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जेनरिक दवाओं और फ्री होल्ड लैंड को लेकर निर्देश दिये थे।


आज पर्यटन व संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का काम लोक कलाकारों से कराया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय भाषा व शैली में योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचे, तो इससे आमलोगों को काफी फायदा होगा। विशेष संरक्षित जनजातियों तक उनकी भाषा शैली में योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। बैठक के दौरान मंत्री ताम्रध्वज साहू, अमरजीत भगत, चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन भी मौजूद थे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने नवीन पर्यटन केंद्र विकसित करने हेतु निर्देश दिये हैं। वहीं पुराने मोटल्स के समुचित उपयोग के लिए कार्ययोजना की प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री ने ली। रामवन गमन पर्यटन परिपथ के विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने समीक्षा की। सतरेंगा एवं गंगरेल डेम में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाई जायेंगीं, वहीं अमरकंटक जाने के लिए गुणवत्तायुक्त सड़क भी बनायी जायेगी।

Advertisement Carousel