
रायपुर (खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में बस्तर बैंड की प्रस्तुति के दौरान आदिवासी नृत्य देखते हुये मंत्रमुग्ध होकर स्वयं को नहीं रोक पाए और उनके साथ नृत्य किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एक बच्चे को गोद मे लेकर नृत्य किया। इस माहौल में मौजूद दर्शक व लोक-कलाकार भी खुशी से झूम उठे ।















