Monday, March 23, 2026
Home कोरबा प्रौढ़ शिक्षार्थी परीक्षा महाभियान का आयोजन ३० मार्च को

प्रौढ़ शिक्षार्थी परीक्षा महाभियान का आयोजन ३० मार्च को


कोरबा (खटपट न्यूज)। केन्द्र प्रवर्तित पढ़ना लिखना अभियान अंतर्गत 30 मार्च को प्रौढ़ शिक्षार्थी आंकलन परीक्षा महाभियान आयोजित किया जायेगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा मंे15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षर महिला, पुरुष शामिल होगें। पढ़ना लिखना अभियान के तहत कोरबा जिला में चिन्हांकित नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत मे परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जायेगा। शिक्षार्थी अपनी सुविधानुसार उक्त समयावधि में आंकलन परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगें।
जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोरबा ने बताया कि 1 जुलाई 2021 से प्रारंभ केन्द्र प्रवर्तित च्च्पढ़ना लिखना अभियान के तहत राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के द्वारा जिले को 10042 का लक्ष्य मिला था। 30 सितम्बर 2021 को आयोजित परीक्षा महाभियान में 6428 शिक्षार्थी सम्मिलित हुये, जिसमें से 6267 शिक्षार्थी सफल एवं 161 शिक्षार्थी सी ग्रेड प्राप्त कर असफल रहें। इस अभियान के द्वितीय चरण में वर्तमान मे जिले मे 1707 शिक्षार्थियों को स्वयं सेवी शिक्षकों के द्वारा बुनियादी साक्षरता का अध्ययन कराया जा रहा है। जिसके आंकलन हेतु 30 मार्च 2022 को एन.आई.ओ.एस. के माध्यम से राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के द्वारा महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। आंकलन में सफल शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। जिससे उनके लिए मुक्त शिक्षा प्रणाली के माध्यम से आगे शिक्षा प्राप्त करने के द्वार खुलेंगें। पढ़ना लिखना अभियान अंतर्गत आयोजित महापरीक्षा अभियान में शेष शिक्षार्थियों को सम्मिलित कराया जायेगा।

Advertisement Carousel