Sunday, March 29, 2026
Home कोरबा सरकारी जमीन पर कब्जा में भिड़े,आरोपी गिरफ्तार,बालको पुलिस की कार्यवाही

सरकारी जमीन पर कब्जा में भिड़े,आरोपी गिरफ्तार,बालको पुलिस की कार्यवाही

कोरबा-बालकोनगर(खटपट न्यूज़)। सरकारी जमीन पर कब्जा के लिए दो पक्ष भिड़ पड़े। एक पक्ष ने काफी तोड़फोड़ भी किया जिसके आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं ।
घटना 17 मार्च को रात्रि लगभग 8 बजे की है। प्रार्थी अनवर कुरेशी पिता सलीम शहजादे निवासी शांति नगर बाल्को के मौखिक रिपोर्ट पर आरोपी ताहिर हुसैन, आशु एवं अन्य साथियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 148/22 धारा 427 294 506 323 147,148,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। दूसरे पक्ष से प्रार्थी ताहिर हुसैन पिता अब्दुल रहमान निवासी बेलगरी बस्ती के रिपोर्ट पर आरोपी अनवर कुरेशी एवं सलीम शहजादे के विरुद्धअपराध क्रमांक 149/22 धारा 294 506 323 34 भादवि का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मामला शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर उसमें निर्माण कार्य करने के विरोध के कारण दोनों पक्ष में मारपीट होना पाया गया व दोनों पक्षों की रिपोर्ट काउंटर अपराध दर्ज किया गया है। बालको टीआई निरीक्षक विजय चेलक ने बताया कि आरोपी ताहिर खान एवं अन्य साथियों के विरुद्ध गेट को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचा कर हाकी स्टिक व डंडा लेकर मारपीट करना पाये जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

Advertisement Carousel