Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा भाजयुमो ने मनाया 4 राज्यों में जीत का जश्न

भाजयुमो ने मनाया 4 राज्यों में जीत का जश्न

कोरबा (खटपट न्यूज़)। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकेश झा के नेतृत्व में कुसमुंडा स्थित कबीर चौक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा एवं मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित होने पर हर्ष उल्लास से भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ता गण क्षेत्रवासी सब मिलजुल कर खुशियां मनाए। कार्यक्रम में आतिशबाजी किया गया एक दूसरे को गुलाल लगाया गया,मिठाइयां बांटी गई। मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकेश झा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो दयानिधि प्रधान, मुकुल कर्ष, लक्ष्मीकांत जगत, सुनीता पाटिले, संजय पांडे, कालीचरण अग्रवाल,बसंत सिंह,रामेश्वर सोनी, नागेंद्र सिंह, सुखदीप सिंह, शिवराज सिंह शालिकरामम दुबे ,जनक राम पटेल, रवि कुकरेजा, गोलू धीवर, विनोद , अशोक आने कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Advertisement Carousel