Wednesday, March 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 27वीं कड़ी का प्रसारण 13...

मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 27वीं कड़ी का प्रसारण 13 मार्च को

’छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार’ विषय पर होगी बात

रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 27 वीं कड़ी का प्रसारण 13 मार्च 2022 को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ’छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार’ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया जाएगा।

Advertisement Carousel