Monday, March 23, 2026
Home कोरबा शोक:राधेश्याम अग्रवाल (कालीचरण) का निधन

शोक:राधेश्याम अग्रवाल (कालीचरण) का निधन

कोरबा-कटघोरा(खटपट न्यूज़)। नगर पालिका कटघोरा के कारखाना मोहल्ला निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं अग्रवाल सभा कटघोरा के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल (कालीचरण) का आकस्मिक निधन हो गया। 70 वर्षीय श्री राधेश्याम के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी व उनके निवास पहुंचने लगे। वे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के बड़े भाई एवं भाजपा नेता अक्षय गर्ग एवं अभय गर्ग के पिता थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा कारखाना मोहल्ला स्थित निवास से दोपहर 3 बजे आरंभ होगी एवं स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी जाएगी।

Advertisement Carousel