Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा बंद मकान में लगी आग,पड़ोसियों की सूचना पर काबू पाया

बंद मकान में लगी आग,पड़ोसियों की सूचना पर काबू पाया

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा में निहारिका क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पीछे HIG72 मकान में कछुआ अगरबत्ती से रजाई में आग लग गई। आग लगने के कारण धुंआ निकलने लगा जिसे देखकर आसपास के लोगों ने डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दोनों टीम सहित रामपुर चौकी पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर आग पर किसी तरह काबू कर लिया गया। बताया जा रहा है कि इस घर में रहने वाले शख्स ने मच्छर से बचने के लिए कछुआ छाप अगरबत्ती जलाया था जिसे घर से निकलते वक्त शायद बुझाना भूल गया और आग लग गई। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने उसे दी जिसके बाद वह कुछ देर उपरांत मौके पर पहुंचा। अगर आग बढ़ जाती तो घर में रखे दूसरे सामान, गैस सिलेंडर आदि भी संपर्क में आ जाते।

Advertisement Carousel