Thursday, May 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ रायपुर : सांसद राहुल गांधी ने चलाया चरखा

रायपुर : सांसद राहुल गांधी ने चलाया चरखा

  

महिला कारीगरों से पूछा- आप कैसे हो

सेवाग्राम प्रदर्शनी में गांधी जी के दुर्लभ छायाचित्रों का किया अवलोकन 

महिला कारीगरों से पूछा- आप कैसे हो
सेवाग्राम प्रदर्शनी में गांधी जी के दुर्लभ छायाचित्रों का किया अवलोकन 
नमक कानून का उल्लंघन, कोई कार्य छोटा नहीं, कुष्ठ रोगी की सेवा, आजाद हिंद फौज
सेवाग्राम प्रदर्शनी स्थल पर गांधी जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी में सात वर्षीय मोहन

रायपुर (खटपट न्यूज)।सांसद श्री राहुल गांधी राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में लगाए गए नवा रायपुर सेवाग्राम डोम पर गांधी एवं सेवाग्राम प्रदर्शनी स्थल पर गांधी जी के जीवनी पर आधरित प्रदर्शिनी का अवलोकन किया एवं उजाला ग्राम संगठन, सेरीखेड़ी के महिला कारीगरों श्रीमती माहेश्वरी साहू, बसन्ती साहू एवं अनुसुइया सेन से भेंट एवं चर्चा की। श्री गांधी ने उनसे पूछा- आप कैसे हो, कारीगर महिलाओं ने कहा हम अच्छे है। सांसद श्री राहुल गांधी यहां स्वयं चरखा चलाया और गांधी जी के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल उनके साथ थे। सांसद श्री राहुल गांधी से मिलकर उजाला ग्राम संगठन सेरीखेड़ी की महिला कारीगर श्रीमती बसंती साहू और श्रीमती माहेश्वरी साहू उत्साहित हुई। 

सेवाग्राम प्रदर्शनी स्थल पर गांधी जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी में सात वर्षीय मोहन, जीवन संगिनी के साथ, सहकर्मियों के साथ, सत्याग्रही के साथ, गांधी टोपी में, नमक कानून का उल्लंघन, कोई कार्य छोटा नहीं, कुष्ठ रोगी की सेवा, आजाद हिंद फौज, बारडोली सत्याग्रह, शरणार्थियों के साथ, सेवा ग्राम कुटिया में, पेशावर की सार्वजनिक सभा, प्रार्थना में, एकता के लिए उपवास, मंदिर का उदघाटन, भूकम्प के पश्चात, 29 जनवरी, 1948 की अंतिम प्रार्थना तथा छत्तीसगढ़ में बापू का प्रथम आगमन 20 से 22 दिसम्बर 1920 एवं द्वितीय आगमन 22 से 28 नवम्बर 1933 के बारे में दुर्लभ छायाचित्र एवं जानकारी प्रदर्शित की गई है। इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और गांधीवादी विचारधारा के लोग एवं वक्तागण उपस्थित रहे। प्रदर्शिनी स्थल पर नवा रायपुर सेवाग्राम स्थान के मास्टर प्लान की जानकारी दर्शायी गयी थी। 

Advertisement Carousel