
कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर काफी तेजी से फैल रही है। शनिवार को जिले भर से 307 संक्रमित दर्ज हुए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक संख्या 307 है जबकि राज्य से जारी जिलावार सूची में यह आंकड़ा 319 बताया गया है। शनिवार को 201 पुरुष व 106 महिला संक्रमित हुए हैं। करतला ब्लाक से 17, कटघोरा ग्रामीण से 63, शहर क्षेत्र से 50, कोरबा ग्रामीण से 20 व शहरी क्षेत्र से 139, पाली ब्लॉक से 17 व पोड़ी-उपरोड़ा ब्लाक से 1 संक्रमित दर्ज हुआ है। शनिवार को जारी सूची के अनुसार सीएमएचओ के परिजन भी संक्रमित हुए हैं वहीं सीएमएचओ कार्यालय में भी संक्रमण बढ़ा है।















