रायपुर,(खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तेलंगाना के पेरूर के पास वाहन दुर्घटना में बीजापुर के एक मजदूर की मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। इस वाहन में मजदूर मिर्च तोड़ने के लिए बीजापुर से तेलंगाना के लिए जा रहे थे। श्री बघेल ने मृतक के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन बीजापुर को इस दुर्घटना में घायलों के बेहतर इलाज के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
तिवरता का पंचायत भवन ग्रामीण विकास की मिसाल : डॉ. महंत
प्रदेश के पंचायतों जनप्रतिनिधियों को भ्रमण कराने का सुझाव, सभी पंचायतों में बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर जोरकोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ....
















