Sunday, March 29, 2026
Home Uncategorized फर्जी जाति से लड़ा चुनाव,5 निर्वाचितों का निर्वाचन शून्य

फर्जी जाति से लड़ा चुनाव,5 निर्वाचितों का निर्वाचन शून्य

कोरबा (खटपट न्यूज़)। जिला कोरबा के जनपद पंचायत करतला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलडीहा से 5 पंचों का निर्वाचन एसडीएम कोरबा के द्वारा शून्य किया गया है। इन्होंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव में लाभ लिया था। इस कारण एसडीएम श्री पैकरा के द्वारा इनका निर्वाचन रद्द किया गया है। जिनका निर्वाचन रद्द हुआ है उनमें शांतिलाल मौवार वार्ड 12, साहेब लाल मोवार वार्ड11, गंभीर साय मोवार वार्ड 9, नकुन बाई वार्ड 10, किरण बाई वार्ड 5 इन शामिल हैं। इन पांचों ने गलत तरीके से फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा कर नामांकन के समय जमा किए थे इसलिए पांच पंचों का निर्वाचन रद्द किया गया है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel