कोरबा(खटपट न्यूज)। दुकान से नगदी की चोरी करने वाले कर्मचारी को रिपोर्ट दर्ज करने के एक घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक आकाश लांबा पिता विक्रम लांबा 29 साल निवासी धनवार पारा पुरानी बस्ती द्वारा पुलिस चौकी सीएसईबी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि टीपी नगर स्थित लाम्बा इंटरप्राइजेज टायर दुकान में 13 दिसम्बर को दोपहर 02:30 बजे से 03 बजे के मध्य दुकान मे काम करने वाला लकी सिंह ठाकुर द्वारा गल्ले से 10 हजार रुपए नकदी चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1158/21 धारा 381 ipc पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी कृतेश सिंह उर्फ़ लकी पिता कोमल सिंह ठाकुर 23 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती को रिपोर्ट होने के उपरांत महज 1 घंटे के भीतर पकड़कर नगदी रकम 3350 रुपए बरामद किया गया। शेष रकम को खर्च कर देना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है ।
कार्यवाही में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवल साव, प्रधान आरक्षक साहेब राम खटकर, आरक्षक जयप्रकाश यादव, रितेश शर्मा, अभिषेक पांडेय, देव नारायण कुर्रे की भूमिका रही।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















