Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा जनदर्शन में निराकरण से कम हो रही शिकायतें: एसपी

जनदर्शन में निराकरण से कम हो रही शिकायतें: एसपी

0 SP के जनदर्शन में 12 शिकायतों का निराकरण, कुल 17 शिकायत प्राप्त हुए

कोरबा(खटपट न्यूज)। पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल द्वारा 14 दिसम्बर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनदर्शन लगाया गया। जनदर्शन में 12 लिखित एवं 5 मौखिक शिकायतें प्राप्त हुई, जिनकी सुनवाई करते हुए भोजराम पटेल द्वारा 5 मौखिक शिकायतों को तत्काल निराकृत किया गया। साथ ही 12 लिखित शिकायतों में से 7 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। 5 लिखित शिकायतों को जांच हेतु संबंधित थाना-चौकी भेजा गया है। मौखिक शिकायतों का शत- प्रतिशत निराकरण किया गया।
एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कोरबा जिले में उनके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा रोस्टर के अनुसार जनदर्शन लगाकर आम जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है । इसी का परिणाम है कि अब जनदर्शन में बहुत कम शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। पुलिस द्वारा लगाए जा रहे जनदर्शन का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, शिकायतों के त्वरित निराकरण से शिकायतकर्ता संतुष्ट हो रहे हैं।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel