Thursday, March 26, 2026
Home Uncategorized जंगल के रक्षक की मौत, मधुमखियों ने डंक मारा था

जंगल के रक्षक की मौत, मधुमखियों ने डंक मारा था

कोरबा(खटपट न्यूज़)। बांगो थानांतर्गत ग्राम कछार में रहने वाले एक वनकर्मी की मधुमखियों के डंक मारने से मौत हो गई है। मृतक बालकृष्ण यादव कटघोरा वन मंडल के जंगल में सुरक्षाकर्मी कार्यरत था। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह ड्युटी पर था तब बालकृष्ण पर मुधमक्ख्यिों ने हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। काफी समय तक वह मौके पर ही पड़ा रहा। गांव का एक व्यक्ति लकड़ी लेने जंगल गया तब बालकृष्ण को अचेत पड़ा देखकर उसके परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। बालकृष्ण को पोड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाने के बाद बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने बालकृष्ण के वनकर्मी होने से इंकार कर किया है वहीं परिजन वनकर्मी बता रहे हैं।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel