Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा बाघा ने सुलझाई अमित के हत्या की गुत्थी, इन्होंने मारा था

बाघा ने सुलझाई अमित के हत्या की गुत्थी, इन्होंने मारा था

कोरबा (खटपट न्यूज़)। रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत खरमोरा के अटल आवास में गुंडा बदमाश अमित सोनी की आज सुबह सड़क पर लाश मिली। उसकी हत्या किसी के द्वारा कर दी गई थी। सूचना बाद मौके पर पुलिस अमला पहुंचा। खोजी डॉग बाघा को भी मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वायड ने वाघा की मदद से अज्ञात हत्यारों का सुराग तलाशने की कोशिश शुरू की और चंद मिनटों में ही सफलता भी हाथ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाघा सीधे हत्यारे तक जा पहुंचा। लोग तब हैरत में पड़ गए जब मालूम हुआ कि अमित सोनी को उसकी साली और सास ने मारा था। बाघा सीधे साली के घर जा घुसा। बताया जा रहा है कि अमित की बुरी नजर साली पर थी, इसी कारण से कल रात विवाद में सास और साली के हाथों मर्डर हो गया। बहरहाल अमित की सनसनीखेज हत्या का मामला सुलझ जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। विशेष योग्यता रखने वाले बाघा की काबिलियत एक बार फिर देखने को मिली।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel