Monday, August 10, 2026
Home कोरबा साहब! मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है, हत्या की बताया यह...

साहब! मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है, हत्या की बताया यह वजह

कोरबा(खटपट न्यूज़)। साहब, मैंने अपनी पत्नी को जान से मार दिया है क्योंकि उसका चरित्र खराब था। पति ने शक में पत्नी की हत्या कर दी और खुद पुलिस चौकी फोन किया। पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना कोरबा जिले के उप पुलिस थाना हरदी बाजार के ग्राम रामपुर की है।पुलिस के हवाले से हमारे संवाददाता लाला राठौर ने बताया कि ग्राम रामपुर निवासी जयपाल बंजारे ने पत्नी सोमकुंवर की हत्या कर दी।

हत्या के बाद पति ने खुद पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पत्नी की हत्या इसलिए की है क्योंकि पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इस बात पर दोनों के बीच रविवार रात विवाद हुआ और हत्या कर दी। पुलिस ने पति के विरुद्ध धारा 302 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है वहीं आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।
00 सत्या पाल 00 (7999281136).

Advertisement Carousel