Monday, March 30, 2026
Home कोरबा इस एटीएम में टॉर्च ले जाना है ज़रूरी, सुविधा भगवान भरोसे

इस एटीएम में टॉर्च ले जाना है ज़रूरी, सुविधा भगवान भरोसे

जमनीपाली का एटीएम


कोरबा (खटपट न्यूज़)। शहर और उपनगरीय इलाकों में संचालित विभिन्न बैंकों के एटीएम में सुविधाएं भगवान भरोसे चल रहीं हैं। ऐसे एटीएम जिनके रख-रखाव से व्यवस्था को दुरुस्त करने में प्रबंधन नियमित रूप से ध्यान देता है वहां तो सब ठीक-ठाक लेकिन अधिकांश एटीएम बदहाली से जूझ रहे हैं। जिले भर में ऐसे दर्जनों एटीएम सहज ही मिल जाएंगे जिनके लिए कुछ कहना-सुनना जरूरी ही नहीं, देखने भर से इनके देख-रेख के प्रति संबंधित बैंक प्रबंधन की गैर जिम्मेदारी साफ झलक जाती है। अनेक एटीएम के दरवाजे सही नहीं हैं तो साफ-सफाई का भी अभाव बना रहता है। पुराना कोरबा शहर में स्थित एटीएम के 4 मशीनों में से हर समय एक न एक मशीन खराब रहती है। उपनगरीय क्षेत्रों में तो हाल और भी खराब होते रहते हैं। इन्हीं में से एक एटीएम आईडीबीआई बैंक जमनीपाली का भी है। यहां तो पिछले कई दिनों से एटीएम परिसर में बिजली ही नहीं है। रात के वक्त एटीएम से रुपए निकालने पहुंचने वालों को की-बोर्ड तलाशने में मशक्कत करनी पड़ती है। यहां लोगों को लेन-देन का व्यवहार करने के लिए साथ में टार्च या मोबाईल की रोशनी का उपयोग करने की मजबूरी है। समस्या काफी दिनों से है किन्तु निराकरण अभी तक नहीं हो सका है।

Advertisement Carousel