
कोरबा। आज सुबह कोतवाली टीआई सहित बड़ी संख्या में पुलिस अमला पुरानी बस्ती पहुंचा। इतनी संख्या में पुलिस कर्मियों को देख बस्ती में खासी चर्चा फैल गई। पुलिस का यह दल सीधे गोपू पांडेय के घर गया जहां वह निवासरत है। पुलिस ने यहां रहने वाले लोगों से पूछताछ की।

पुलिस को यहां किसी संदिग्ध व्यक्ति की तलाश थी, ऐसा बताया जा रहा है। इस पूरी जांच पड़ताल में यहां रहने वाले सदस्यों सहित किरायेदारों से पूछताछ की जिन्होंने सहयोग भी किया। हालांकि पुलिस ने यहां पर क्या तलाश किया और किसकी तलाश में गए थे इसका खुलासा नहीं हो सका है लेकिन इस पूरे मामले को लेकर बस्ती में चर्चा का दौर है।
















