Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा “मार डारे मया म” फ़िल्म का पोस्टर हुआ लान्च

“मार डारे मया म” फ़िल्म का पोस्टर हुआ लान्च

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा के जाने-माने अधिवक्ता गजेंद्र श्रीवास्तव के प्रोडक्शन हाउस में छत्तीसगढ़ी पहली फिल्म “मार डारे मया म” का पोस्टर हुआ लॉन्च HOTEL TRITON में मिस एंड मिसेज इंडिया के ग्रैंड फिनाले में गजेंद्र श्रीवास्तव को स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था और वहां गजेंद्र श्रीवास्तव प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले छत्तीसगढ़ी फिल्म “मार डारे म मया म ” का पोस्टर लॉन्च किया गया। इस फ़िल्म के निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव एवं निर्देशक मनीष मानिकपुरी हैं। इस फिल्म में अभिनेता सुपरस्टार अनुज शर्मा एवं अनूप शर्मा, अभिनेत्री लिप्सा मिश्रा ने अदाकारी की है।
फिल्म में संगीत सुनील सोनी एवं नवल दास मानिकपुरी ने दिया है और कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय ने किया है। इस फिल्म में गीत लिखे हैं नवल दास मानिकपुरी एवं कोरबा के उभरते कलाकार राकेश चौहान तथा जाने-माने गायक व संगीतकार सुनील सोनी ने। बता दें कि हाल ही में गजेंद्र श्रीवास्तव ने एक बॉलीवुड फिल्म “भूत वाली लव स्टोरी” को भी जॉइंट प्रोड्यूस किया एवं ज़ी म्यूजिक में 3 एल्बम सॉन्ग को भी प्रोड्यूस किया है।गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह फ़िल्म आने वाले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Advertisement Carousel