
कोरबा(खटपट न्यूज़)। सोनी टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने कोरबा जिले के गेवरा का गौरव बना गोविंद मंगलवार को फिर बैठा। खेल के अंत तक गोविंद ने 10 हजार प्वाइंट्स जीते।
सेंट थॉमस स्कूल में कक्षा दसवीं के छात्र गोविंद प्रताप सिंह गेवरा के ऊर्जा नगर कालोनी निवासी व खदान में सरफेस आपरेटर मधुकर सिंह के पुत्र हैं। सोमवार को सवालों के जवाब देते हुए 10 हजार प्वाइंट्स जीते थे। समय पूरा होने से हूटर बज जाने के कारण मंगलवार को गोविंद फिर से हॉट सीट पर बैठे और खेल को आगे बढ़ाया। एक सवाल का जवाब गलत हो जाने के कारण गोविंद का केबीसी में सफर थम गया और अंततः 10 हजार प्वाइंट्स ही जीत पाए। गोविंद की इस उपलब्धि से गेवरा वासी गौरवान्वित हैं।
0 गीता माँ ने गले लगाया

गोविंद ने डाँस गुरू गीता माँ(गीता कपूर) से प्रभावित होना बताया। केबीसी के सेट पर ही गीता कपूर उनसे मिलने पहुँची और प्रशंसा करते हुए गले लगाया। गोविंद को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
0 पिता बैक बोन की तरह, दोस्त अनमोल

बिग बी से चर्चा में गोविंद ने कहा कि उनके पिता से उसे डर लगता है और पापा ही ज्यादा सपोर्टिव हैं। पापा बैक बोन की तरह हैं। गोविंद ने कहा कि उसके दोस्त अनमोल हैं जो उसे प्रेरित करते रहते हैं। वह दोस्ती और अच्छे दोस्तों को महत्व देता है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)















