Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा जहां शराब पीया, उसी दुकान को लूट लिए शराबी, मची हड़कम्प

जहां शराब पीया, उसी दुकान को लूट लिए शराबी, मची हड़कम्प

कोरबा (खटपट न्यूज़)। जिले के उरगा थाना अंतर्गत सीमांत ग्राम उमरेली में संचालित देशी-विदेशी शराब दुकान में देर रात लूटपाट की वारदात सामने आई है। लगभग 4 युवकों ने मिलकर सुरक्षाकर्मी और सेल्समैन को बंधक बनाकर 90 हजार की लूट को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है,कि लुटेरों ने पहले इसी दुकान के बाहर पहले शराब का सेवन किया और फिर मौका देखकर कट्टा,चाकू व अन्य हथियारों से लैस होकर शराब दुकान के भीतर घुसे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट भी की। चाकू और कट्टा अड़ाकर पैसे लिए और मौके से फरार हो गए। वारदात 27 नवम्बर रात करीब9-10 बजे की है। इसकी जानकारी आज सुबह मिलने के बाद पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने जांच शुरु कर दी है। उरगा थाना टीआई विजय चेलक ने बताया कि जांच की जा रही है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel