Tuesday, May 12, 2026
Home कोरबा SECL में हादसा, 1 मौत, मालवाहन में ले गए शव

SECL में हादसा, 1 मौत, मालवाहन में ले गए शव

कोरबा(खटपट न्यूज़)। एसईसीएल की बांकीमोंगरा परियोजना में हुए हादसे के दौरान एक एसईसीएल कर्मी की मौत हो गई। 3-4 नंबर खदान में हुए हादसे में रामचरण उरांव की जान चली गई। मृतक कुदरीपारा का निवासी था और ड्रिलर के पद पर काम करता था। सुबह 6 बजे की शिफ्ट खत्म होने से पहले आज तड़के-4 से 5 बजे के मध्य कार्यस्थल पर कोयला का बड़ा टुकड़ा उसके ऊपर गिर पड़ा और गंभीर चोट आने से मौत हो गयी। दुर्भाग्यजनक यह रहा कि जिस एसईसीएल में रामचरण काम करता रहा, उसे उस विभाग का एंबुलेंस तक नसीब न हो सका। सामान ढोने वाली गाड़ी से उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजना पड़ा। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरु कर दी है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel