
कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा शहर के युवा गीतकार राकेश चौहान के द्वारा कम्पोज किया गया छत्तीसगढ़ी गीत युवाओं में छाया हुआ है। मिलियन वर्क्स यू-ट्यूब चैनल ने इस गीत पर आधारित एलबल को जारी किया है। एसईसीएल कोरबा के कृष्णानगर निवासी राकेश चौहान द्वारा लिखा और कम्पोज किया गया यह तीसरा छत्तीसगढ़ी गीत है। सुरता ह भुलागे… एलबम युवाओं में काफी लोकप्रिय हो रहा है और सुना जा रहा है। इस एलबम में राकेश के गीत को बिलासपुर के गोलू शुक्ला ने अपनी आवाज दी है एवं शरद सामुद्रे ने म्यूजिक दिया है। कोरबा की युवा अदाकारा ईशिका यादव एवं बिलासपुर के युवा शिवम शुक्ला द्वारा अभिनीत यह एलबम एक से बढ़कर एक दृश्यों से साथ फिल्माया गया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















