Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. दवे 27 को कोरबा में

लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. दवे 27 को कोरबा में

कोरबा (खटपट न्यूज)। मध्य भारत के प्रसिद्ध लेप्रोस्कोपिक सर्जन व मैनेजिंग एवं मेडिकल डायरेक्टर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के डॉ. संदीप दवे 27 नवम्बर शनिवार को कोरबा में रहेंगे। इस दौरान वे शहर के न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) के मरीजों को उपचार लाभ देंगे। डॉ. दवे प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को एनकेएच में अपनी सेवाएं देते हैं।

डॉ. दवे छत्तीसगढ़ में अकेले ऐसे सर्जन हैं, जिन्होंने 40 हजार से अधिक लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन किया है। उनसे मुलाकात के लिए अग्रिम पंजीयन कोसाबाड़ी स्थित एनकेएच हॉस्पिटल में करा सकते हैं। डॉ. संदीप दवे के साथ डॉ. जावेद नक्वी, डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर, डॉ. विक्रम शर्मा एमएस लेप्रोस्कोपिक सर्जन 27 नवम्बर शनिवार को एनकेएच कोरबा में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान बच्चेदानी, मोटापा, गॉलब्लेडर, हर्निया, लिवर एवं पेट के सभी तरह के ऑपरेशन, संबंधित रोगों के परामर्श व उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Advertisement Carousel