Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा कोरबा: छात्रा का हाथ पकड़ा, शिक्षक पर FIR

कोरबा: छात्रा का हाथ पकड़ा, शिक्षक पर FIR

कोरबा (खटपट न्यूज़)। नाबालिग छात्रा के साथ गलत नीयत से हाथ-बांह पकड़ने वाले गुरुजी के विरुद्ध पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक/बालिका भिलाई बाजार का है। यहां पदस्थ शिक्षक महेंद्र कुमार कश्यप पर आरोप है कि 18 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे इसके द्वारा कक्षा 11वीं की 16 वर्षीय छात्रा का जबरन हाथ-बांह पकड़कर छेड़छाड़ किया गया। जबरिया छात्रा को छूकर गलत नीयत जाहिर की गई। इस घटना की जानकारी होने पर विद्यार्थियों और अभिभावकों में आक्रोश उत्पन्न हुआ। आज छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक और महिलाएं स्कूल में प्राचार्य बीएन दिवाकर से जाकर मिले और कार्यवाही की मांग की। हरदीबाजार पुलिस चौकी पहुंची पीड़िता ने बताया कि कश्यप सर के देखने का नजरिया एकदम गलत होता है और एकदम गलत तरीके से टच करते हैं।

आरोपी गुरुजी

हरदीबाजार पुलिस ने आरोपी शिक्षक महेंद्र कुमार कश्यप के विरुद्ध धारा 354 एवं पाक्सो एक्ट की धारा 8, 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। दूसरी ओर शिक्षक ने इन आरोपों पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि ऐसा है तो उन्हें संस्था से हटा दिया जाय।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel