Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा सीएम के सिपहसालारों की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन, हो रही तैयारियां

सीएम के सिपहसालारों की मौजूदगी में होगा शक्ति प्रदर्शन, हो रही तैयारियां

कोरबा (खटपट न्यूज)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान क्लब की नींव रखी है। ग्राम पंचायत से लेकर वार्ड स्तर पर राजीव मितान क्लब का गठन एवं इसके उद्देश्य को युवाओं के बीच उन्होंने पूर्व में रखा। इस तरह के प्रत्येक क्लब को वर्ष में 1 लाख रुपए देने की घोषणा भी उन्होंने की है। रायपुर के बाद इसकी शुरूआत कोरबा में भी होने जा रही है। जयंती अवसर पर होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के खास सिपहसालार दुर्ग-भिलाई के विधायक महापौर देवेन्द्र यादव सहित आधा दर्जन से अधिक नेतागण शामिल होंगे जो भूपेश बघेल के काफी नजदीक है। इस आयोजन को लेकर कोरबा लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष श्यामनारायण सोनी, युकां जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया के द्वारा विशाल मोटर साइकिल रैली के साथ ही कोसाबाड़ी में युवाओं की बड़ी सभा रखी गई है। आयोजन को लेकर पाली-तानाखार के विधायक मोहितराम केरकेट्टा, कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर भी तैयारी कर रहे है। वैसे जिले के सभी नेताओं को इस संबंध में निर्देशित किया जा रहा है। श्री बघेल के नेतृत्व में कोरबा जिले में होने वाले इस आयोजन के माध्यम से बड़ी धमक बनाने के प्रयास किए जा रहे है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel