Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा मैग्मा का ब्रांच मैनेजर जुआ खेलते पकड़ाया

मैग्मा का ब्रांच मैनेजर जुआ खेलते पकड़ाया


कोरबा (खटपट न्यूज)। कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक नामचीन होटल के कमरे में जुआ खेलते नामी-गिरामी लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। इनसे 26 हजार रुपए से अधिक नकदी रकम एवं ताश की पत्तियां बरामद की गई।

रात्रि गश्त पर निकली टीम को उक्त होटल में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी, जिस पर यहां दबिश देकर 5 जुआरियों को पकड़ लिया गया। इन जुआरियों में यहां सफेदपोश लोग शामिल मिले वहीं मैग्मा एचडीआई जनरल इंश्यूरेंस कंपनी लिमिटेड कोरबा के ब्रांच मैनेजर विजय अग्रवाल पिता मदनलाल अग्रवाल 35 वर्ष टीपी नगर को भी रंगे हाथ पकड़ा गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध की है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel