कोरबा(खटपट न्यूज़)। समाचारों के प्रकाशन से क्षुब्ध लोगों से ग्रामीण पत्रकार को जान का खतरा है। इस पत्रकार ने अपने परिजनों की भी सुरक्षा पर खतरे की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक से अपेक्षित कार्यवाही की गुहार लगाई है। पत्रकार रितेश गुप्ता ने परिजनों के लिए सुरक्षा की अपेक्षा जाहिर की है।
कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पसान निवासी पत्रकार रितेश गुप्ता ने अपने व परिवार को जान का खतरा होना बताकर एसपी कार्यालय में नामजद आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। रितेश गुप्ता ने आवेदन में उल्लेख किया है कि उसके द्वारा लगातार जन हितेषी समाचार के अलावा अवैध रेत खनन से संबंधित खबरें अखबार व पोर्टल के माध्यम से प्रमुखता से प्रकाशित करवाई गई। रेत खनन का खबर प्रकाशन के बाद पसान निवासी भाजपा नेता संदीप जाखड़, पसान सरपंच पति रामशरण तवर, लैंगा जनपद सदस्य प्रताप मरावी के साथ राजकुमार पांडे, यूसुफ खान, प्रिंस जायसवाल, इब्राहिम खान, प्रिंस मितल, आनंद मित्तल , हरिप्रसाद पांडेय सभी द्वेष की भावना रखने लगे है। द्वेष की भावना से ग्रसित होकर लगातार उसे एवं उसके परिवार को घर में घुसकर जान से मारने, झूठे प्रकरण में फंसा देने व वाहन से कुचलवाकर मार देने की धमकी लगातार अनेक माध्यम से देते हुए मुझे और मेरे परिवार को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या करने हेतु मजबूर किया जा रहा है। उसके द्वारा पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर हम नेता है, पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, ऐसा कहते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है। पूरे परिवार को जान का खतरा है। परिवार के सदस्यों का मर्डर भी करवाया जा सकता है। वहीं भविष्य में मेरे एवं परिवार के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना होने का पूर्वाभाष है। भविष्य में कोई भी अनहोनी होती है तो उसके पूर्ण रूप से जिम्मेदार संदीप जाखड़, पसान सरपंच पति रामशरण तवर, राजकुमार पांडे, यूसुफ खान, प्रिंस जायसवाल, इब्राहिम खान, प्रिंस मित्तल आनंद मित्तल, हरिप्रसाद पांडेय प्रताप सिंह मरावी होंगे। इस हेतु परिवार को उचित सुरक्षा के साथ उचित न्याय प्रदान करने की गुहार लगाते हुए पत्रकार द्वारा बीते 21 अक्टूबर 2021को एसपी कार्यालय में इस आशय का दिए गए आवेदन पत्र के साथ सीडी प्रति में मोबाइल से बातचीत की रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई गई है जिसमे धमकी भरे बातें रिकार्ड हैं।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















