Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा विवाद करने वाला आरक्षक लाइन अटैच, विभागीय दंड भी दिया गया

विवाद करने वाला आरक्षक लाइन अटैच, विभागीय दंड भी दिया गया

कोरबा(खटपट न्यूज़)। विगत दिनों आरक्षक और व्यापारियों के मध्य विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। मामला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के संज्ञान में आने पर नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। योगेश साहू द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में आरक्षक अभिजीत पांडेय की गलती पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच करने के साथ ही निंदा की सजा से भी दण्डित किया गया है ।
एसपी भोजराम पटेल ने स्पष्ट किया है कि आम जनता एवं पुलिस के मध्य मित्रवत सम्बन्ध स्थापित किया जाए। पुलिस की छवि खराब करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा किन्तु प्राप्त शिकायत पर समुचित जांच के उपरान्त ही कार्यवाही किया जाएगा। दूसरी ओर फर्जी शिकायत पाए जाने पर पुलिस की छवि धूमिल करने वाले व्यक्तियों पर भी कठोर कार्यवाही किया जाएगा।
0 दीपका मामले में कार्यवाही लंबित
बता दें कि एक अन्य प्रधान आरक्षक के विरुद्ध शिकायत पर विभागीय जांच और कार्यवाही लंबित है। दीपका थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक संजय यादव पर दीपका निवासी रविंद्र सिंह ने सड़क दुर्घटना का फर्जी मामला बनाने और दस्तावेज न्यायालय में पेश करने के एवज में 15 हजार रुपये मांगने व 14 हजार में सौदा तय करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इस मामले की जांच एसपी के निर्देश पर दर्री सीएसपी सुश्री लितेश सिंह के द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि जांच पूर्ण हो चुकी है किंतु इस प्रकरण में कार्यवाही अभी लंबित है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel