Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा दीपावली की शाम परिवार पर चला चाकू और रॉड से हमला, बलवा...

दीपावली की शाम परिवार पर चला चाकू और रॉड से हमला, बलवा कायम

प्रतीकात्मक चित्र

कोरबा (खटपट न्यूज)। मोहल्ले में हो रहे वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़ा में बीचबचाव करने पहुंचे अधेड़ पर रॉड से हमला कर दिया गया। अधेड़ को बचाने पहुंचे उसके परिजनों पर चाकू चला दी गई। जानकारी के अनुसार यह मामला दर्री थाना क्षेत्रांतर्गत फर्टीलाईजर बस्ती का है। 4 नवंबर दीपावली की शाम लगभग 7 बजे नीलगिरी टैंकर मोहल्ला में प्रदीप पारकर के साथ प्रीतम का विवाद हो रहा था। इस दौरान बीच-बचाव करने राजकुमार खरे वहां पहुंचा तो ओमप्रकाश सूर्यवंशी, गुलाबा बाई, शत्रुघन सूर्यवंशी, सूर्यप्रकाश सूर्यवंशी एवं प्रीतम ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए जान की धमकी देकर लोहे के रॉड से मारपीट किया। राजकुमार के सिर में गंभीर चोट आई एवं हाथ-पैर व सीना में भी चोट आई है। राजकुमार खरे को बचाने के लिए पत्नी इंदिरा बाई, रिश्तेदार अंजू लास्कर, पुत्र लक्ष्मीनारायण, चंद्रप्रकाश खरे एवं पुत्री श्रीमती अन्नपूर्णा साहू वहां पहुंचे तो उपरोक्त चारों आरोपियों ने मिलकर इनसे भी रॉड एवं चाकू से हमला कर मारपीट किया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दर्री पुलिस ने अन्नपूर्णा साहू की रिपोर्ट पर पांचों आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 294, 323, 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel