Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा गुजराती समाज प्रांगण में होगा नवरात्रि उत्सव, आज गरबा वितरण

गुजराती समाज प्रांगण में होगा नवरात्रि उत्सव, आज गरबा वितरण


कोरबा (खटपट न्यूज)। श्री गुजराती समाज प्रांगण में नवरात्रि उत्सव का आयोजन प्रशासन की गाइड लाइन व covid प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक आयोजित है।समाज के अध्यक्ष धीरेन संघवी व विशाल चावड़ा ने जानकारी दी कि यह आयोजन केवल समाज के सदस्य परिवार के लिए ही रहेगा।

गरबा का वितरण संत श्री जलाराम मन्दिर से 6 अक्टूबर को प्रातः 9से दोपहर12 व शाम 4 से 7 बजे के मध्य किया जाएगा,जिसका शुल्क प्रति गरबा कलश 60 रूपए है।7अक्टूबर को विधिविधान से घट स्थापना की जाएगी।प्रतिदिन रात्रि 930बजे प्रथम आरती व समापन आरती रात्रि 1130 बजे होगी।समाज के सभी सदस्यों से आयोजन में अपनी भागीदारी देने की अपील है।

Advertisement Carousel